Uttarakhand

स्टाइपेंड पर सरकार को घेरा : देहरादून में नर्सिंग छात्रों का हल्लाबोल, मंत्री आवास की ओर कूच से मचा हड़कंप

बिंदाल पुल से यमुना कॉलोनी तक गूंजे विरोध के नारे, बैरिकेडिंग पर रोके गए प्रदर्शनकारी, बोले- आश्वासन नहीं, अब ठोस फैसला चाहिए

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 11 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड में नर्सिंग इंटर्न विद्यार्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड की मांग को लेकर रविवार को नर्सिंग विद्यार्थियों ने देहरादून में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदेशभर से जुटे विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर कूच कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। अब सरकार को इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।

बिंदाल पुल से मंत्री आवास तक प्रदर्शन, पुलिस ने रोका रास्ता

स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग विद्यार्थियों ने बिंदाल पुल से यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर मार्च शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने यमुना कॉलोनी के गेट पर बैरिकेडिंग कर दी और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें:

रास्ता रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों की मांग लंबे समय से लंबित है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। विद्यार्थियों का कहना था कि बार-बार आश्वासन देने के बजाय सरकार को ऐसा निर्णय लेना चाहिए, जिससे उन्हें वास्तविक राहत मिल सके।

Advertisement

प्रशिक्षण करें या खर्च की चिंता? स्टाइपेंड को बताया जरूरी

नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड मिलने से विद्यार्थियों को आर्थिक संबल मिलेगा। इससे वे अपनी शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे। मंच ने सरकार से विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टाइपेंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने और इस मामले को प्राथमिकता देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने जोर दिया कि नर्सिंग प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण चरण है। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की आर्थिक जरूरतों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

uttarakhand-nursing-students-protest-stipend-demand-dehradun (2)

ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बाद नर्सिंग एकता मंच ने नायब तहसीलदार जितेंद्र रावत के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें स्टाइपेंड की मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। प्रदर्शन में मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर सहित शिवम, प्रिया, प्राची, राजवर्धन, वेदांश, कोमल, सोनिया, सक्षम, विवेक, अनुजा, नितिन, प्रवेश रावत, राजेंद्र कुकरेती, मुकेश, जतिन और उपेंद्र समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा से पहले गैस सप्लाई पर सख्ती, मुख्य सचिव ने कहा...कमर्शियल सिलेंडर की कमी नहीं होगी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link