Prayagraj

ऑडिट रिपोर्ट के बदले मांगे 1.60 लाख, होटल पर रिश्वत ले रहा वरिष्ठ लेखा परीक्षक गिरफ्तार

पहली किस्त के एक लाख रुपये लेकर पहुंचा था आरोपी, Anti-Corruption टीम ने चाय की दुकान के पास बिछाया था ट्रैप, फतेहपुर कोतवाली नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR

प्रयागराज, 28 जुलाई 2026:

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज टीम ने स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ऑडिट रिपोर्ट में मनमाफिक रिपोर्ट लगाने के बदले शिकायतकर्ता से 1.60 लाख रुपये मांग रहा था। टीम ने ट्रैप लगाकर रिश्वत की पहली किस्त लेते ही उसे पकड़ लिया।

भूमि अधिग्रहण की रकम से हुए काम का होना था ऑडिट

फतेहपुर की नई बस्ती चौड़ाखरे निवासी अभय प्रताप सिंह ने Anti-Corruption Organization में शिकायत की थी। उनका कहना था कि बुढ़वन इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण से मिली रकम से कराए गए निर्माण कार्यों का Audit किया जाना था। इसी ऑडिट में रिपोर्ट लगाने के लिए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने उनसे 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़ें:

शिकायत मिलने के बाद टीम ने कराया सत्यापन

रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम ने पहले मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की तैयारी की गई। इसके लिए प्रयागराज से 13 सदस्यीय टीम फतेहपुर पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए आरोपी तक रिश्वत की रकम पहुंचाने की योजना बनाई।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने बिछाया गया जाल

टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने आबूनगर स्थित चाय के होटल के पास ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता के पास रिश्वत की रकम थी। टीम के सदस्य आसपास रहकर आरोपी के आने का इंतजार कर रहे थे, जिससे उसे रिश्वत लेते समय मौके पर पकड़ा जा सके।

एक लाख रुपये लेते ही टीम ने दबोचा

वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने जैसे ही पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद उससे पूछताछ की गई। इस कार्रवाई से स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग में भी हलचल मच गई।

रायबरेली का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार वरिष्ठ लेखा परीक्षक की पहचान रविंद्र प्रताप सिंह मूलरूप से रायबरेली के राना नगर का रहने वाला है। मौजूदा समय में उसकी तैनाती स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, फतेहपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर थी। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद आरोपी रविंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ फतेहपुर के कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  सौरव गांगुली के घर पर पुलिस का पहरा बढ़ा, धमकी भरे खत में पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button