Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का स्वर्ण मुकुट चोरी, आश्रम में ठहरा साधुवेशधारी निकला आरोपी

मंदिर से मुकुट के साथ नकदी भी ले गया था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर बद्रीश गंगा वाटिका गेट के पास दबोचा, करीब 5 लाख का मणि जड़ित मुकुट, 4,500 रुपये नकद और काला बैग बरामद

राजकिशोर तिवारी

चमोली, 30 जुलाई 2026:

बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का करीब 5 लाख रुपये कीमत का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी होने के मामले का चमोली पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में साधुवेशधारी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती का रहने वाला है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मुकुट, 4,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल काला बैग बरामद हुआ है।

24 जुलाई की रात हुई थी चोरी

ये भी पढ़ें:

ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम ब्रह्मकपाल में ठहरे ब्रह्मचारी भगवत दास ने 27 जुलाई को बद्रीनाथ थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आश्रम में ठहरे साधु राघवराम पाठक उर्फ राघवदास ने 24 जुलाई की रात मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी कर लिया। आश्रम में ठहरे एक व्यक्ति के बैग से नकदी चोरी किए जाने की बात भी सामने आई थी।

तकनीकी साक्ष्यों से जुटाई जानकारी

विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बद्रीश गंगा वाटिका गेट, हनुमानचट्टी रोड के पास आरोपी राघवराम को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भगवान नारायण का चोरी हुआ स्वर्ण मणि जड़ित मुकुट बरामद कर लिया। इसके अलावा चोरी की नकदी में से 4,500 रुपये भी मिले। वारदात में इस्तेमाल किया गया काला बैग भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

ये भी पढ़ें  बीआईएस ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर बताया मानकों का महत्व

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link