Uttarakhand

देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू…धामी ने किया आगाज, एक घंटे में पूरा होगा सफर

सीएम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान को दिखाई हरी झंडी, सीमांत इलाके को कनेक्टिविटी में मिलेगी राहत

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 26 मार्च 2026:

गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की। एलाइंस एयर के 42 सीटर विमान से शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य सीमांत इलाके की कनेक्टिविटी मजबूत करना और सफर को आसान बनाना है।

नई सेवा शुरू होने के बाद अब पिथौरागढ़ से देहरादून की दूरी करीब एक घंटे में तय हो सकेगी। अब तक यह सफर सड़क मार्ग से लंबा और थकाने वाला माना जाता रहा है, खासकर पहाड़ी रास्तों के चलते।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-26 at 12.57.06 PM

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पहली उड़ान पर सवार यात्रियों से मुलाकात भी की। कहा कि यह सेवा सीमांत क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पर्यटन, कारोबार और स्थानीय लोगों की आवाजाही को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के जरिए छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने का काम लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों के लिए हवाई यात्रा आसान हुई है।

राज्य में इस समय कई हवाई रूट पर उड़ानें संचालित हो रही हैं। राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत भी नए रूट जोड़े जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हेलिपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे दुर्गम इलाकों तक पहुंच आसान बनी है।

WhatsApp Image 2026-03-26 at 12.57.05 PM

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार पर काम चल रहा है और इस पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यहां सुविधाएं और बेहतर होंगी। पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच हेली सेवा भी शुरू की जा चुकी है। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वर्चुअली जुड़कर शुभकामनाएं दीं और राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत करने की बात कही।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, हेमराज बिष्ट, एलाइंस एयर के सीएमडी अमित कुमार, उकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान और एसीईओ संजय टोलिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुटे सीएम योगी, पूरे रूट का लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link