NationalUttarakhand

चमोली में माणा कैम्प के पास हिमस्खलन, 57 मजदूर फंसे, 16 को रेस्कयू किया, सीएम धामी पहुंचे कंट्रोल रूम

देहरादून, 28 फरवरी,2025:

उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस बीच चमोली जनपद में माणा गांव व सेना के माणा कैम्प के पास हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे में वहां बर्फ हटाने का काम कर रहे लगभग 57 मजदूर फंस गए। इनमें सेना व आईटीबीपी की मदद से 16 मजदूरों को रेस्कयू किया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि एयर फोर्स से भी मदद मांगी गई है। जानकारी पाकर सीएम धामी भी आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम पहुंच गए हैं।

बर्फ हटा रहे थे मजदूर, एयर फोर्स से मांगी गई मदद

जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन हुआ है। यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले 57 मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली है। अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है। बद्रीनाथ धाम के पास हुए इस हिमस्खलन की जानकारी पाकर सीएम धामी आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें:

कई टीमें बचाव कार्य में लगीं, हाईवे बंद हुआ

सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना आईटीबीपी रेस्क्यू में जुटी है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई है, लेकिन हाइवे बंद होने के कारण वो रास्ते में ही फंसे हैं। जिलाधिकारी डा संदीप तिवारी ने कहा 57 मजदूरों के माणा पास क्षेत्र में होने की सूचना है।

डीएम ने अफसरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात सुचारू करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का सुधारीकरण कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  लोकल से ग्लोबल का संदेश: धामी बोले... डायरेक्ट सेलिंग बना आत्मनिर्भर भारत का नया इंजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link