Prayagraj

रात में पत्नी से आखिरी बात, एक घंटे बाद मोबाइल बंद, सुबह तालाब में मिला CRPF दरोगा का शव

मां के इलाज के लिए शनिवार को गांव आए थे चंदन सिंह, रात साढ़े नौ बजे पत्नी से हुई थी आखिरी बात, करीब एक घंटे बाद मोबाइल हुआ स्विच ऑफ, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

प्रयागराज, 26 जुलाई 2026:

हनुमानगंज के कोटवा क्षेत्र में रविवार सुबह CRPF के दरोगा चंदन सिंह का शव घर के सामने तालाब में मिला। 42 वर्षीय चंदन सिंह के सिर और मुंह पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। वह शनिवार को मां के इलाज के लिए गांव आए थे। रात में पत्नी से फोन पर बात करने के करीब एक घंटे बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

सड़क किनारे मिली स्कूटी, तालाब में तलाश शुरू हुई

परिजनों के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे चंदन सिंह की पत्नी से फोन पर बात हुई थी। इसके करीब एक घंटे बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। फोन नहीं उठने पर परिवार के लोग उन्हें तलाशने लगे। घर के सामने सड़क किनारे तालाब की तरफ उनकी स्कूटी औंधे मुंह गिरी मिली। इसके बाद परिवार वालों ने तालाब के आसपास तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें:

सुबह तालाब के दूसरे छोर पर मिला शव

रातभर तलाश के बाद भी चंदन सिंह का पता नहीं चला। रविवार सुबह तालाब के दूसरे छोर पर गहरे पानी में उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिर और मुंह पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

दो साल से पड़िला सेंटर में थी पोस्टिंग

चंदन सिंह की दो साल से पड़िला सेंटर में तैनाती थी। घटना की जानकारी मिलने पर CRPF के द्वितीय कमांड अधिकारी अमित कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों और स्थानीय पुलिस से घटना की जानकारी ली। चंदन सिंह का परिवार भी CRPF कैंप के अंदर रहता है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें  वैश्य परिवार हत्याकांड : बेटे के दोस्त ने खेला था खूनी खेल... तीन कत्ल के बाद साथी को भी मार डाला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button