Uttarakhand

पूर्व सैनिकों संग धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहे जन-जन के सपने

देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- यह देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी मंच बना, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सांसद व विधायकों ने भी सुना पीएम का संदेश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 26 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के गांधी पार्क में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी मंच बन चुका है, जो जनभागीदारी व राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार के संबोधन में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्पों के संवर्धन और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिली है और आज देश का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन-जन के सपने साकार हो रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेनि.) आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राहुल के देहरादून आने से पहले संवाद कार्यक्रम, नेताओं ने दलित छात्रों में भरा जोश

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button