Lucknow City

स्मृति वाटिका में गूंजा कारगिल के शहीदों का शौर्य, परिजनों का सम्मान, ब्रजेश पाठक बोले- सेना के साथ पूरा देश

कारगिल विजय दिवस पर परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय समेत चार बलिदानियों के परिवार सम्मानित, बच्चों ने पेश किए देशभक्ति गीत नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा,वीर सैनिकों की समस्याओं का समाधान करना भी सच्ची श्रद्धांजलि, देश के भीतर आतंकवाद और Brainwash को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई

लखनऊ, 26 जुलाई 2026:

कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ की कारगिल स्मृति वाटिका में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देशभक्ति के गीत गूंजे वहीं स्मारक पर फूल बरसाए गए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि देश को अपनी बहादुर सेना पर गर्व है। हमारी सेना किसी भी हाल में किसी भी दुश्मन को जवाब देने में समर्थ है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय, राइफलमैन सुनील जंग, कैप्टन आदित्य मिश्र और लांसनायक केवलानंद द्विवेदी के परिवारों को सम्मान दिया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया।
kargil-vijay-diwas-brajesh-pathak-honours-martyrs-families-lucknow (2)

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी खुद मोर्चे पर पहुंचे थे और सेना का हौसला बढ़ाया था। भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देकर देश की सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और नगर निगम शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं। लखनऊ के वीर सैनिकों की पहचान कर उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना भी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें:

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस शहीद जवानों को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में लोग जिस गर्व के साथ तिरंगा लेकर चलते हैं, उसके पीछे सैनिकों का बलिदान है। कारगिल जैसी लड़ाई सीमा पर हुई थी, लेकिन आज देश के सामने कुछ अलग तरह की चुनौतियां हैं। आतंकवादी गतिविधियों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई बार आतंकी लोगों के बीच रहकर घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने युवाओं के Brainwash को भी बड़ी चुनौती बताया।

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह और रामचंद्र प्रधान, विधायक नीरज बोरा, उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के सभापति विवेक तोमर, नगर निगम लखनऊ कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पम्मी, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  पिस्टल लेकर वकील के बंद घर में घुसे चोर...लॉकर तोड़ा, जेवरों से भरी तिजोरी उठा ले गए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button