Uttarakhand

धामी की पत्रकारों को राहत, चार दिवंगत के आश्रितों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

सूचना महानिदेशक ने पत्रकार कल्याण कोष व मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक में प्रकरणों की समीक्षा की, गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए 5 लाख रुपये किए मंजूर

देहरादून, 25 अक्टूबर 2026ः

धामी सरकार पत्रकारों के हितों और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है। साध ही उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी तत्परता से कार्य कर रही है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक आयोजित की। सूचना महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की और पत्रकारों के कल्याण व सम्मान से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया।

चार वरिष्ठों के लिए पेंशन की संस्तुति की गई

बैठक में समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन देने की संस्तुति की गई।

समिति की बैठकों में प्रकरणों पर होता है विचार-विमर्श

बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान व सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग द्वारा संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है, ताकि पात्र पत्रकारों व उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी व अमित शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  धामी ने एक क्लिक में भेजी 176.59 करोड़ की पेंशन... 9.74 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची रकम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link