Uttarakhand

Rishikesh Accident News: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी की मौत

देर रात हादसा होने की आशंका, ड्यूटी पूरी करने के बाद चौकी लौट रहे थे, थाना मुनि की रेती की चौकी है शिवपुरी, सुबह राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी,ढालवाला और कैलाश गेट चौकी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके विनोद शर्मा के निधन से पुलिस महकमे में शोक

राजकिशोर तिवारी

ऋषिकेश, 23 जून 2026:

ऋषिकेश में हुए सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। ड्यूटी खत्म करने के बाद चौकी लौट रहे विनोद शर्मा की स्कॉर्पियो देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता सुबह चला, जब वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहन को खाई में देखा और पुलिस को सूचना दी।

मुनि की रेती थाने की शिवपुरी चौकी में विनोद शर्मा की तैनाती थी। बीती रात चौकी लौटते समय रास्ते मे उनकी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हुई। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद विनोद शर्मा का शव खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

स्कॉर्पियो में विनोद शर्मा के अलावा कोई और मौजूद था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विनोद शर्मा मूल रूप से डोईवाला के रानीपोखरी क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस विभाग में उन्हें सरल स्वभाव और जिम्मेदारी के साथ काम करने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता था। वह पहले ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उनके अचानक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक है। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  जागेश्वर धाम से धामी ने शुरू किया श्रावणी मेला, 147 करोड़ के Master Plan पर फिर दिया जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link