Prayagraj

Prayagraj Crime News: रेप कर सिगरेट से दागा, दोनों पैरों में गोली खाकर आरोपी पहुंचा जेल

रात में हिंदू किशोरी को घर से अगवा कर किया था दुष्कर्म, धमकी देकर परिवार को खामोश रखा गया, हंगामे के बाद छह दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, फतेहपुर घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैरों में गोली लगी, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

प्रयागराज, 22 जून 2026:

घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी को उठा ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और जलती सिगरेट से पैर दागने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के इस मामले में मुख्य आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।

पूरामुफ्ती क्षेत्र में 14 जून की रात आरोपी मुशर्रफ पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसा और किशोरी का मुंह दबाकर उसे बाहर ले गया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसने जलती सिगरेट से उसके पैर को दागा और किसी से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद परिवार खौफ में रहा और कई दिनों तक थाने नहीं पहुंच सका। रविवार को हिम्मत जुटाकर परिजनों ने मुशर्रफ समेत तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी में देरी से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद कई थानों की पुलिस गांव पहुंची।

ये भी पढ़ें:

हालात को देखते हुए पुलिस महकमे के कई अफसर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया। रविवार देर रात इनपुट मिलने पर फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी।

इसी रोड पर ईंट भट्ठे के पास पुलिस टीम की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में मुशर्रफ के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा मिला है। घटना के वक्त उसके साथ रहे बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उग्रवादी संगठन उल्फा को कर रहे थे फंडिंग... खाक छानते उन्नाव आई असम पुलिस, छिपे आरोपी मिले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link