Lucknow City

‘दल-बदल’ की अफवाहों पर सपा का पलटवार, सांसद आरके चौधरी के नाम से वायरल वीडियो पर FIR

ओमप्रकाश राजभर के दावों के बीच सियासी हलचल तेज, सपा ने बताया सुनियोजित दुष्प्रचार, काकोरी थाने में शिकायत, पुलिस कर रही जांच

लखनऊ, 22 जून 2026:

यूपी की राजनीति में इन दिनों दल-बदल की अटकलों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के दावों के बाद अब मोहनलालगंज (सुरक्षित) से सपा सांसद आरके चौधरी के दल-बदल की अफवाहों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट को लेकर सपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए काकोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

सांसद आरके चौधरी के सलाहकार एवं सपा जिला उपाध्यक्ष टीबी सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी की छवि धूमिल करने और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से भ्रामक वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद के दल-बदल की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। राजनीतिक लाभ के लिए अफवाहों का सहारा लिया जा रहा है।

टीबी सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सभी 37 सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता और सपा की बढ़ती ताकत से घबराए लोग दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं लेकिन ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।
sp-mp-rk-chaudhary-viral-video-rumors-fir-lucknow-kakori

ये भी पढ़ें:

वहीं, सांसद के प्रतिनिधि तरुण रावत ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ छुटभैये नेता ये दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं को सलाह दी कि दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें। सपा इसे राजनीतिक साजिश और दुष्प्रचार का हिस्सा बता रही है।

शिकायत दर्ज कराने के लिए सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, प्रदेश सचिव रूप नारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व विधायक अम्बरीश पुष्कर, पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत, उमाशंकर वर्मा, अंजनि प्रकाश, मनोज सिंह, रज्जनलाल यादव, मुईन खां, मनीष यादव, राजेश सविता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ‘छोटा मॉल–बड़ा मॉल’ कोड में होती थी डील, लखनऊ में तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, अगवा बच्ची मिली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button