Prayagraj

आकांक्षा दुबे की मौत मामले में अब सुनवाई इस तारीख को …सीबीआई जांच की मांग पर टला फैसला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की वाराणसी में हुई थी हत्या, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चल रही सुनवाई, गायक समर सिंह व संजय सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था

अमित

प्रयागराज, 8 मई 2006:

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला नहीं सुनाया है। अब इस मामले में अंतिम सुनवाई 22 मई को होगी। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को नोटिस जारी करने के बाद मामले की दोबारा सुनवाई करने को कहा है।

कोर्ट ने आरोपियों को याचिका की प्रति तामील करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने एसएचओ सारनाथ से काउंटर एफिडेविट मांगा है। काउंटर एफिडेविट दाखिल न करने पर उनको अगली सुनवाई में सुबह दस बजे हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश की प्रति अपलोड करने का भी आदेश दिया है।

कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भी निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि एसएचओ सारनाथ कांउटर एफिडेविट दाखिल करें। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने याचिका पर बहस पूरी होने के बाद 4 मई को अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने आज जजमेंट डिलीवरी की तारीख भी लगाईं थी, लेकिन जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच अब एक और तारीख पर मामले की सुनवाई करेगी।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तरफ से हाईकोर्ट में सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। याचिका पर अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने अपना पक्ष रखा। वाराणसी के सारनाथ इलाके में सौमेंद्र होटल में 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे का शव संदिग्ध हालत में मिला था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में 26 मार्च को ही गायक समर सिंह व संजय सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button