Prayagraj

Prayagraj News :1990 के बैनामे में खेल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर जमीन हड़पने का केस दर्ज

तहसीलदार की जांच में खरीदे हिस्से से ज्यादा जमीन का बैनामा कराने की बात सामने आने का दावा, एसडीएम के निर्देश पर नैनी थाने में FIR, धर्मराज पटेल ने जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप

प्रयागराज, 20 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में जमीन के हिस्से को लेकर विवाद सामने आया है। नैनी थाने में डांडी निवासी धर्मराज पटेल ने गंगा सहकारी आवास समिति के सचिव और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जमीन के फर्जी बैनामे, धोखाधड़ी, साजिश कर ज्यादा जमीन बेचने और उसके प्लॉट पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है।

पैतृक जमीन में छह भाइयों का हिस्सा

धर्मराज पटेल के मुताबिक मौजा डांडी स्थित जमीन उनकी पैतृक संपत्ति है। इसमें धर्मराज पटेल समेत छह भाइयों मोती लाल, गरीब दास, जगेसर, रोशन लाल और भैरोलाल का 1/6 हिस्सा बताया गया है। शिकायत में प्रत्येक का हिस्सा करीब 500 वर्गमीटर बताया गया है। मोती लाल, गरीब दास, जगेसर और रोशन लाल ने अपना हिस्सा पंजीकृत बैनामे के जरिए गंगा सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव अनिल कुमार द्विवेदी को बेच दिया था। आरोप है कि इसके बाद खरीदे गए हिस्से से ज्यादा जमीन के बैनामे अलग-अलग लोगों के नाम कराए गए।

1990 के बैनामे को बताया फर्जी

धर्मराज पटेल के मुताबिक राकेश कुमार और राजेश कुमार, दोनों जगेसर के पुत्र और चित्रकूट के मऊ क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने अनिल कुमार द्विवेदी से 19 जुलाई 1990 को एक बैनामा हासिल किया था। शिकायत में इस दस्तावेज को फर्जी और कूटरचित बताते हुए आरोप लगाया गया है कि इसके जरिए उक्त जमीन खरीदने का दावा किया गया। राकेश और राजेश ने अवधेश कुमार त्रिपाठी निवासी मऊ, चित्रकूट समेत 5-6 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके प्लॉट पर कब्जे की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:

बैनामे की चौहद्दी पर भी सवाल

धर्मराज पटेल के मुताबिक उसने अपने प्लॉट का बैनामा 24 फरवरी 2026 को विद्योत्मा सिंह के नाम किया था। एक अन्य हिस्से का बैनामा गुलाम साबिर के पक्ष में किए जाने की बात भी कही गई है। दावा है कि संबंधित जमीन का कब्जा भी बैनामेदारों को दिया जा चुका है। आरोप है कि अनिल कुमार द्विवेदी की ओर से राकेश और राजेश के पक्ष में किए गए बैनामे में जमीन की चौहद्दी उसके प्लॉट की चौहद्दी से अलग है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष ने साजिश के तहत उसी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

Advertisement

तहसीलदार की जांच में ज्यादा जमीन के बैनामे का दावा

Prayagraj Land Dispute, Naini: मामले में धर्मराज पटेल ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद तहसीलदार करछना ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में अनिल कुमार द्विवेदी द्वारा खरीदे गए हिस्से से ज्यादा जमीन का बैनामा किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद एसडीएम करछना ने आदेश और जांच आख्या जारी कर धर्मराज पटेल को FIR दर्ज कराने के लिए कहा। अब धर्मराज पटेल ने नैनी थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें  Rapido Ride बनी मुसीबत, गलत लोकेशन पर इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़खानी, ऐसे सिखाया सबक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link