Lucknow City

चेहरा नहीं, हाथ नहीं… CCTV में सिर्फ चादर दिखी, 1.43 लाख लेकर फरार हुआ चोर

नगराम के करोरा बाजार की कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में आधी रात चोरी, शटर तोड़कर 1.43 लाख रुपये लेकर फरार, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 20 जुलाई 2026:

नगराम के करोरा बाजार में चोर ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया कि CCTV फुटेज देखने वाले भी हैरान रह गए। आधी रात वह पूरे शरीर पर चादर ओढ़कर दबे पांव दुकान के अंदर घुसा। उसकी चाल ऐसी थी कि पहली नजर में किसी चार पैरों वाले जानवर का आभास होता रहा। चेहरे की बात तो दूर, कैमरे में उसके शरीर की एक उंगली तक साफ दिखाई नहीं दी। कुछ ही मिनटों में वह कैश लेकर उसी तरह गायब हो गया।

शटर तोड़कर अंदर पहुंचा, दराज से कैश ले गया

ये भी पढ़ें:

थाना नगराम क्षेत्र के करोरा बाजार में स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब को रविवार रात निशाना बनाया गया। दुकान के सेल्समैन संदीप सिंह, निवासी शेरपुर लवल, निगोहां ने बताया कि रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कैश रखने वाली गुल्लक गायब थी। उसमें रखे 1 लाख 43 हजार 524 रुपये भी चोरी हो चुके थे।

Advertisement

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध दुकान के अंदर चोरी करता दिखाई दे रहा है। उसने अपने चेहरे से लेकर पूरे शरीर तक चादर ओढ़ रखी थी, जिससे उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया।

फुटेज में उसकी हरकतें भी अलग नजर आईं। वह बेहद सावधानी से दबे पांव चलता रहा ताकि शरीर का कोई हिस्सा कैमरे में साफ न दिखे। यही वजह रही कि पुलिस को उसकी पहचान से जुड़ा कोई साफ सुराग नहीं मिल सका।

मुकदमा दर्ज, आसपास के कैमरे भी खंगाले जा रहे

सेल्समैन संदीप सिंह की तहरीर पर नगराम थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दुकान के आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और संदिग्ध की तलाश में दबिश दे रही है। दुकान के लाइसेंस धारक प्रतापगढ़ निवासी दिनेश कुमार सिंह हैं।

बाजार में बढ़ीं चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। उनका कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके। एसओ नगराम अंजनी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज समेत दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  50 करोड़ से चमकेगी धार्मिक विरासत, ब्रजघाट से विश्वनाथ महादेव तक होगा कायाकल्प

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link