Lucknow City

CM का जनता दर्शन : बुजुर्ग की चोट देख भड़के योगी, हमलावरों पर तुरंत एक्शन के आदेश, कब्जा करने वालों को चेताया

रायबरेली से आए बुजुर्ग ने सुनाई मारपीट और रुपये छीनने की पीड़ा, सीएम ने अफसरों को दी हिदायत, जमीन कब्जे और राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर भी दिए कड़े निर्देश

लखनऊ, 28 सितंबर 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। किसी की जमीन पर कब्जे की शिकायत थी तो कोई मारपीट और उत्पीड़न की पीड़ा लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में रायबरेली से पहुंचे एक बुजुर्ग की फरियाद ने माहौल को भावुक कर दिया। अपनी शिकायत बताते हुए बुजुर्ग भावुक हो गए और मुख्यमंत्री को शरीर पर लगी चोट दिखाई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की और रुपये भी छीन लिए। बुजुर्ग की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जानकारी ली और अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

गरीब की जमीन पर कब्जा किया तो कार्रवाई

जनता दर्शन में कुछ फरियादियों ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत भी की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गरीब या कमजोर व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जबरन या अवैध कब्जे वाली जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो।

ये भी पढ़ें:

lucknow-cm-yogi-adityanath-janta-darshan-raebareli-elderly-grievance-action (2)

राजस्व मामलों में देरी पर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने राजस्व से जुड़े मामलों को लंबे समय तक लंबित रखने से बचने और शिकायतों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध समाधान कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई में अनावश्यक देरी न हो।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते रहे। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति, खुशहाली और मजबूत कानून व्यवस्था नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें  मायावती ने दी सपा मुखिया को माफी मांगने व पश्चाताप की सलाह...जानें पूरा मामला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link