Lucknow City

लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में दर्दनाक हादसा, 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

लखनऊ के आशियाना इलाके में दोस्तों और बड़े भाई के सामने गहरे पानी में गया कुशाग्र, लाइफगार्ड ने निकाला बाहर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लखनऊ, 6 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ की आशियाना कॉलोनी स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी परिसर में बने स्विमिंग पूल में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान 17 वर्षीय इंटर का छात्र कुशाग्र भूषण गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसका बड़ा भाई प्रणव और दो अन्य युवक भी पूल में मौजूद थे लेकिन सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कोई उसे बचा नहीं सका।

मृतक कुशाग्र आशियाना निवासी अमित भूषण का बेटा था। वह हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर फुर्सत में था। रविवार रात वह अपने बड़े भाई प्रणव और मोहल्ले के दो दोस्तों स्वप्लिन और उत्कर्ष के साथ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में नहाने गया था। चारों ने वहां टिकट लिया और पूल में उतर गए।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 1.15.07 PM

ये भी पढ़ें:

परिजनों के मुताबिक नहाने के दौरान कुशाग्र अचानक 14 फीट गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में काफी नीचे जा चुका था। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर तैनात लाइफगार्ड तुरंत हरकत में आए और कुछ ही मिनटों में उसे बाहर निकाल लिया।

Advertisement

गंभीर हालत में कुशाग्र को तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता प्रतिभा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अमित भूषण और बड़ा भाई सदमे में हैं।

आशियाना थाना पुलिस के अनुसार स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है। उसमें कुशाग्र नहाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Year Ender 2025: पर्यटन में यूपी ने रचा इतिहास...137 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link