Lucknow CityNationalUttar Pradesh

ओडिशा में गूंजा यूपी का डिजिटल कमाल… ‘आयुष्मान सारथी’ ऐप और सुपरहीरो कॉमिक्स ने खींचा ध्यान, इस मामले में देश के लिए बना मिसाल

ओडिशा के चिंतन शिविर में योगी सरकार के डिजिटल नवाचारों की सराहना हुई, जिसमें ‘आयुष्मान सारथी’ ऐप, एआई चैटबॉट और सुपरहीरो कॉमिक्स जैसे प्रयासों ने लाभार्थियों तक योजना की सरल और तेज पहुंच सुनिश्चित की

लखनऊ, 23 जनवरी 2026:

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयुष्मान भारत योजना पर हाल ही में आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ में उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिटल नवाचार की खूब सराहना हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और ओडिशा सरकार के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मकसद योजना की प्रगति की समीक्षा और अन्य राज्यों के साथ श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का साझा करना था। उत्तर प्रदेश के डिजिटल प्रयासों को लाभार्थियों तक जागरूकता और सरल पहुंच देने के लिए विशेष रूप से पहचाना गया।

‘आयुष्मान सारथी’ और डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधा फायदा

उत्तर प्रदेश ने लाभार्थियों के लिए ‘आयुष्मान सारथी’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिसमें पास के पैनल अस्पतालों की जानकारी तुरंत उपलब्ध होती है। इसके अलावा ‘आयुष एआई चैटबॉट’ ने 15,000 से अधिक सवालों के जवाब देकर हेल्पडेस्क पर निर्भरता कम की। वहीं, ‘आयुष्मान संपर्क’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ओपीडी अपॉइंटमेंट्स की सुविधा शुरू की गई, जिससे अब तक 600 से अधिक अपॉइंटमेंट्स बुक की जा चुकी हैं और वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को सुविधा मिली है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-23 at 12.57.37 PM

सुपरहीरो कॉमिक्स और सामाजिक जागरूकता

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल प्रयासों के साथ-साथ आम जन तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए “आयुषमैन” सुपरहीरो कॉमिक्स जैसी नवाचारी सामग्री तैयार की। इससे बच्चों, युवाओं और परिवारों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ी। इन पहलों का सीधा असर लाभार्थियों के अनुभव पर पड़ा, प्रतीक्षा समय कम हुआ और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उपयोग बढ़ा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं आसान

आयुष्मान संपर्क प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुक की गई कुल अपॉइंटमेंट्स में 42 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों (50 वर्ष से अधिक) ने बुकिंग की। इससे यह स्पष्ट हुआ कि प्राथमिक आबादी तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हुई है। शिविर में हेल्थ बेनिफिट पैकेज मैनुअल और योजना के श्रेष्ठ प्रयासों का संकलन भी लॉन्च किया गया और साझेदार संस्थानों के साथ कई समझौते (एमओयू) किए गए।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 12.56.04 PM

यूपी मॉडल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा

चिंतन शिविर में डिजिटल नवाचार, सूचना-शिक्षा-संचार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाभार्थियों तक योजना के सरल लाभ पहुंचाने की रणनीति की चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश की पहल अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरक मॉडल साबित हो रही है, जिससे देशभर में आयुष्मान भारत योजना का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें  "गोलीबारी की घटना में संदिग्धों की तस्वीरें उजागर: रामगोपाल मिश्रा के हमलावरों की पहचान"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link