Lucknow City

मलिहाबाद : गौरव द्वार हटने पर सियासी पारा चढ़ा… 72 घंटे से प्रवास पर डटे पूर्व मंत्री व विधायक

तहसील रोड से हटाया गया था महाराजा मल्हिया पासी का द्वार, थाने के पास अब भी रखा, समर्थन में उतरे कई जनप्रतिनिधि, पासी समाज ने हरदोई में पीएम की सभा में मुद्दा उठाने की चेतावनी दी

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 28 अप्रैल 2026:

तेज गर्मी के बीच मलिहाबाद की सियासत इन दिनों एक गौरव द्वार को लेकर गरमाई हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर व भाजपा विधायक जय देवी कौशल पिछले 72 घंटे से लगातार प्रवास पर डटे हैं और महाराजा मल्हिया पासी के सम्मान में बनाए गए द्वार को दोबारा स्थापित कराने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि उनकी विधायक निधि से क्षेत्र में 12 स्मृति द्वार बनने थे। इनमें 11 पहले ही लग चुके हैं, जबकि 12वां द्वार तहसील रोड पर बनाया गया था। 21 और 22 अप्रैल की रात निर्माण कंपनी ने इसे हटा दिया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने द्वार बरामद कर लिया, लेकिन अभी तक उसे दोबारा नहीं लगाया गया है। फिलहाल वह मलिहाबाद थाने के पास एक वाहन पर रखा है।

ये भी पढ़ें:

इसी मुद्दे पर जय देवी कौशल और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर तीन दिन से प्रवास पर हैं। उनके समर्थन में पासी समाज के साथ-साथ भाजपा के कई विधायक व सांसद भी खुलकर सामने आ गए हैं। इलाके में लगातार बैठकों और बातचीत का दौर चल रहा है।

प्रवास स्थल पर एडीएम, डीसीपी और एसीपी समेत कई अधिकारी पहुंचे, मगर द्वार दोबारा लगाने को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दे सके। जय देवी कौशल का कहना है कि जब तक गौरव द्वार अपनी जगह नहीं लग जाता, तब तक वे वहीं रहेंगी।

दूसरी ओर पासी समाज के कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान वे अपनी बात रखने पहुंचेंगे। इस घोषणा के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के मामलों में वृद्धि: स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link