Lucknow City

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे चेहरे, बोले युवा… मेहनत रंग लाई, सपनों को मिली सरकारी पहचान

यूपी पुलिस के दूरसंचार विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र, युवाओं ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सख्त कानून-व्यवस्था को सराहा

लखनऊ, 28 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार का दिन 936 युवाओं के लिए जिंदगी का सबसे खास और यादगार पल बन गया। उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित प्रधान परिचालक एवं प्रधान परिचालक (यांत्रिक) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने परिवार की पहली सरकारी नौकरी बताते हुए सीएम योगी का आभार जताया।

अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त हो चुकी है। इससे मेहनती युवाओं को वास्तविक अवसर मिल रहे हैं। प्रयागराज की महिमा यादव ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वर्ष 2006 के बाद इतने बड़े स्तर पर सीधी भर्ती होना युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है और पूरी प्रक्रिया बेहद सुचिता के साथ सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2026-04-28 at 4.37.44 PM

ये भी पढ़ें:

एटा के कुशाल चौहान ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र मिलने को गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जमीनी स्तर पर काम करते हुए गुंडों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इससे प्रदेश में भयमुक्त माहौल बना है। वहीं प्रयागराज के सौरभ मिश्रा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। पुलिस बल को मजबूत किया गया है।

Advertisement

महिला अभ्यर्थियों ने भी सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की सराहना की। प्रयागराज की अदिति राठौर ने कहा कि आज महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। गोरखपुर की शालू गुप्ता और अयोध्या की सपना पांडेय ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

WhatsApp Image 2026-04-28 at 4.37.34 PM

अभिषेक कुमार ने कहा कि पारदर्शी भर्ती के कारण ही उन्हें यह अवसर मिला है। अलीगढ़ के अरविंद ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। झांसी के विशाल कुमार शर्मा ने इसे जीवन का यादगार दिन करार दिया। एटा के रामहरि और हेवल कुमार रत्नागर ने भी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बताते हुए सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर युवाओं में उत्साह साफ नजर आया और सभी ने प्रशिक्षण के बाद पूरी निष्ठा से सेवा करने का संकल्प लिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  एआई-डीपफेक जैसे खतरों पर कसेगी लगाम, लखनऊ में तैयार हो रहे 500 साइबर फॉरेंसिक वॉरियर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link