Lucknow City

एमएलसी चुनाव: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी…16 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 30 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित होगी

लखनऊ, 5 दिसंबर 2025

विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 के आधार पर नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नाम शामिल करने के लिए प्रारूप-18, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रारूप-19 पर दावे किए जा सकेंगे।

मतदाता सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति हेतु प्रारूप-7 तथा संशोधन के लिए प्रारूप-8 निर्धारित किया गया है। सभी प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 30 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित होगी।

ये भी पढ़ें:

ड्राफ्ट सूची में शामिल क्षेत्र-

Advertisement

– खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी

– खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली- मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद

ये भी पढ़ें  Gen-Z को मायावती की नसीहत- आंदोलन को राजनीति का अखाड़ा न बनने दें, BJP-कांग्रेस पर लगाया ‘हाईजैक’ का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link