Lucknow CityNational

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर संविधान की रक्षा का दिलाया संकल्प, सरकार पर साधा निशाना

सपा मुखिया ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया, कहा- गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की याद दिलाता है जो देश को सही रास्ता दिखाता

लखनऊ, 26 जनवरी 2026:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इसके बाद अखिलेश यादव ने संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की याद दिलाता है, जो देश को सही रास्ता दिखाता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान पर देश को चलाकर उसे और मजबूत बनाने का संकल्प आज के दिन लिया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 2.40.41 PM

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की लगभग 70 नदियां खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो चुकी हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हमारे पानी में क्या-क्या मिल रहा है। यहां तक कि यूरेनियम जैसे तत्व मौजूद होने की बात सामने आ रही है लेकिन सरकार को इसकी सही जानकारी तक नहीं है। यह जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग नींद से तो उठ जाते हैं लेकिन होश में नहीं आते। आंखें दिनभर बंद रहती हैं और जागकर भी मदहोश रहते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक अनूठा गणतंत्र दिवस है जब तारीख भी 26 है और साल भी 26। इस विशेष संयोग पर उन्होंने लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें  नशे के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर निकली पदयात्रा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने युवाओं से की ये अपील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link