Politics

गृहमंत्री का पोस्टर जलाने के आरोप में दो बीएसपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

अशरफ अंसारी

इटावा, 24 दिसम्बर 2024:

यूपी के इटावा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उनके पोस्टर को जलाया गया। पुलिस ने इस मामले में दो बीएसपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर बीएसपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। पार्टी के नेताओं ने इसे अपमानजनक बताते हुए उनसे माफी की मांग की और पद से हटाने की अपील की। पुलिस के अनुसार इसी विरोध के तहत कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर परिसर में गृहमंत्री के पोस्टर को जलाकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:

बीएसपी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी सबूत के उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि न तो पोस्टर जलाया गया और न ही किसी कानून का उल्लंघन हुआ।

Advertisement

यह भी पढ़ें – लखनऊ : डॉ. अंबेडकर पर बयान से नाराज बसपाइयों का प्रदर्शन, बोले- गृहमंत्री मांगें माफी

ये भी पढ़ें  पुलिस लाइन में थे डीआईजी...एसपी ऑफिस के गेट पर वृद्धा ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, फिर ये हुआ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link