PoliticsUttar Pradesh
लखनऊ : डॉ. अंबेडकर पर बयान से नाराज बसपाइयों का प्रदर्शन, बोले- गृहमंत्री मांगें माफी

लखनऊ, 24 दिसंबर 2024:
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर यूपी में लगातार प्रदर्शन जारी हैं। कांग्रेस व सपा के बाद मंगलवार को बसपा ने प्रदेश के दूसरे जिलों के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया।
लखनऊ में विधानभवन के नजदीक हजरतगंज स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम
की अगुवाई में एकत्र हुए बसपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। उसमें डॉ. अंबेडकर के बारे में बयान को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग की है।
यह भी पढ़ें – योगी का कांग्रेस को करारा जवाब, बोले… नेहरू नहीं चाहते थे कि डॉ. अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें







One Comment