CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर : महिला ने रात में बुलाया घर, पंखे से लटका मिला प्रेमी युवक का शव

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 26 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। माना जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।

यह घटना गुलरिहा क्षेत्र में हुई। फुलवरिया निवासी बिन्द्रावती देवी ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे बेटे शैलेन्द्र निषाद (24) को बुधवार की रात दस बजे गांव की एक महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने घर बुलाया था। महिला के घर में दाखिल होते समय उसे गांव के कुछ युवकों ने देख लिया और शोर मचाने लगे।

लोगों ने घेरा तो महिला ने बंद कर दिया कमरे में ताला

Advertisement

इस पर महिला ने उस कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिया जिसमें युवक था। इसके बाद महिला घर में किसी के आने से मना करने लगी और वहां से चली गई। इस पर किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बंद कमरे की खिड़की का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक पंखे से लगे फंदे से लटक रहा था।

बदनामी के डर के चलते युवक फंदे से लटका !

उसको नीचे उतारकर पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि महिला के घर में पकड़े जाने पर बदनामी के डर से युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है। मृतक तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था।

ये भी पढ़ें  ठिठुरती रातों में राहत की पहल : डीएम ने सड़कों से रैन बसेरों तक संभाली कमान, जरूरतमंदों में बांटे कंबल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link