Prayagraj

जलाभिषेक की आस अधूरी रह गई, काशी जा रहे 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत

एक ही बाइक से बाबा विश्वनाथ के धाम जा रहे थे तीनों कांवड़िए, सरायइनायत में रॉन्ग साइड से आए तीन पहिया वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

प्रयागराज, 17 अगस्त 2026:

यूपी में काशी स्थित काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने निकले तीन कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर में सरस्वती द्वार के पास रॉन्ग साइड से आ रहे आरओ वाटर सप्लाई वाले तीन पहिया वाहन की बाइक  से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।

एक बाइक से निकले थे तीनों

थरवई इलाके के रामपुर दुआरी गांव निवासी अशोक कुमार 32, लल्लू 50 और शिव प्रकाश 20 रविवार की रात बुलेट बाइक से काशी के लिए निकले थे। तीनों को बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करना था। रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बाइक सरपतीपुर स्थित सरस्वती द्वार के पास पहुंची थी, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे तीन पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:

prayagraj-kashi-ja-rahe-3-kanwariyon-ki-sadak-hadse-mein-maut (2)

टक्कर के बाद तीनों छिटक कर दूर गिरे

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मालवाहक वाहन पलट गया।सूचना पर पहुंची सरायइनायत पुलिस ने घायलों को सीएचसी बनी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक कांवड़िए को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर दो अन्य को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया।

SRN अस्पताल पहुंचते ही दोनों की मौत

दोनों घायल कांवड़ियों को परिजन इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों में मातम छा गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद तीन पहिया वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  Paper Leak पर अब राहुल गांधी UP में छेड़ेंगे तार, छात्रों से होगी सीधी बात, 1.5 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button