Unnao City

उन्नाव में किन्नर के घर हुई लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

घर में घुसकर लूटा था कैश व जेवरात, फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल, तीसरा साथी भी गिरफ्तार, 2.95 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर, तीन मोबाइल और तमंचे बरामद

प्रमोद पासी

उन्नाव, 17 अगस्त 2026:

यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट क्षेत्र स्थित किन्नर वैशाली के घर में घुसकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस से मुठभेड़ में लूट में शामिल दो बदमाशों के पैर में गोली लगी वहीं तीसरे साथी को भागते समय दबोच लिया गया। इनके पास जेवर व नकदी बरामद हुई है।

दस दिन पूर्व बदमाशों ने घर पर बोला था धावा

ये भी पढ़ें:

बता दें कि गत 6 अगस्त को नई बस्ती में रहने वाली वैशाली किन्नर के घर में घुसकर बदमाशों ने नकदी, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद गंगाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। गंगाघाट पुलिस के साथ SOG और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश कर रही थी। रविवार रात मुखबिर से बदमाशों के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली।

टीम ने दिव्यांग स्कूल के गेट पर की घेराबंदी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 9:25 बजे कानोड़िया पंप के आगे दिव्यांग स्कूल के गेट के अंदर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, वहां मौजूद दो बदमाशों ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया। उनका एक साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

फतेहपुर और कानपुर के रहने वाले हैं आरोपी

घायल आरोपियों की पहचान शईम उर्फ सोएब निवासी कोराई, मलवां, फतेहपुर और शफीक उर्फ जग्गा घूमनगंज, खागा, फतेहपुर के रूप में हुई। मौके से पकड़े गए तीसरे आरोपी ने अपना नाम अली रजा उर्फ राजा बाबूपुरवा, कानपुर नगर बताया। पूछताछ में आरोपियों ने गंगाघाट क्षेत्र में लूट की वारदात में शामिल होने की बात पुलिस को बताई।

नकदी और जेवर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 95 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो तमंचे बरामद किए। इसके अलावा लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इनमें कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, पायल और ब्रेसलेट समेत कई जेवर शामिल हैं। मुठभेड़ में घायल शईम उर्फ सोएब और शफीक उर्फ जग्गा को इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया है।

ये भी पढ़ें  बारातियों से भरी बोलेरो रोडवेज बस में घुसी... चालक की मौत, सात घायल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button