Prayagraj

Prayagraj News : बुजुर्ग के साथ Senior Citizen Card के नाम पर Cyber Fraud, बैंक के भरोसे के बाद निकले 8 लाख

Facebook पर Senior Citizen Card का विज्ञापन देखकर साझा की थी बैंक डिटेल, दो ट्रांजेक्शन फेल होने के मैसेज के बाद बैंक शाखा पहुंचे थे बुजुर्ग, रात में खाते से 4-4 लाख रुपये निकलने के दो मैसेज आए,

प्रयागराज, 30 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में Senior Citizen Card बनवाने के चक्कर में एक बुजुर्ग से 8 लाख रुपये के Cyber Fraud का मामला सामने आया है। म्योराबाद निवासी माधव प्रसाद पाण्डेय ने साइबर क्राइम थाने में दर्जFIR में बताया कि ठगी से पहले Facebook पर मिले एक विज्ञापन के जरिए उनसे संपर्क किया गया था। इसके बाद उनसे बैंक पासबुक और ATM की डिटेल मांगी गई थी।

दो ट्रांजेक्शन के आए अलर्ट

माधव प्रसाद के मुताबिक उनके मोबाइल पर ICICI Bank के नाम से दो मैसेज आए। इनमें 3.99 लाख और 1.99 लाख रुपये के Net Banking Transaction को Security Reasons से पूरा नहीं होने की बात कही गई थी। मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बजाय वह सीधे कटरा स्थित बैंक शाखा पहुंच गए।

बैंक मैनेजर ने कहा, रकम सुरक्षित है

शिकायत के मुताबिक बैंक पहुंचकर उन्होंने अपना खाता और ATM Card Block करने को कहा। बैंक मैनेजर ने कंप्यूटर पर खाते की जानकारी देखने के बाद उन्हें बताया कि खाते से कोई रकम नहीं निकली है। जब उन्होंने दोबारा खाता Block करने की बात कही तो उन्हें अगले दिन आने और Link FD को Standard FD में बदलने की सलाह दी गई। बैंक मैनेजर के इस भरोसे के बाद वह घर लौट गए।

ये भी पढ़ें:

रात में दो बार खाते से 4-4 लाख रुपये डेबिट

माधव प्रसाद के अनुसार रात करीब 8:10 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 4 लाख रुपये Debit होने का मैसेज आया। करीब पांच मिनट बाद फिर 4 लाख रुपये निकलने का दूसरा मैसेज पहुंचा। इस तरह कुछ ही देर में उनके खाते से कुल 8 लाख रुपये निकल गए। खाते में बचे करीब 27 हजार रुपये उन्होंने दो बार में अपने बेटे पुनीत पाण्डेय के खाते में PhonePe के जरिए ट्रांसफर कर दिए।

Senior Citizen Card के विज्ञापन से हुआ था संपर्क

शिकायत में बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले माधव प्रसाद ने Facebook पर Senior Citizen Card बनवाने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने कार्ड बनवाने के लिए मैसेज किया। इसके बाद मंडल मिलन नाम के व्यक्ति ने फोन पर संपर्क कर कार्ड बनवाने की जानकारी दी। आरोप है कि इसी दौरान उनसे बैंक पासबुक और ATM की डिटेल मांगी गई। एक अन्य मोबाइल नंबर से WhatsApp पर Ucobank seniorcitizencard नाम से मैसेज भी भेजा गया था।

रात में ही 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद माधव प्रसाद रात करीब 11 बजे साइबर थाना, सिविल लाइंस पहुंचे। वहां उन्होंने Cyber Helpline 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का नंबर भी FIR में दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके साथ 8 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब Facebook विज्ञापन, फोन कॉल, WhatsApp संपर्क और खाते से हुए ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, छात्र संवाद से पहले स्वागत, विरोध में लगे पोस्टर कांग्रेसियों ने फाड़े

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link