Lucknow City

Lucknow News: आज 20 मोहल्लों में 3 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, जान लें अपना एरिया

शहर में पेड़ों की डालों की छंटाई और बिजली उपकरणों की मरम्मत के चलते चार उपकेंद्रों से जुड़े करीब मोहल्लों में अलग-अलग समय पर आपूर्ति रहेगी बाधित

लखनऊ, 30 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के बिजली उपभोक्ताओं को आज सतर्क रहने की जरूरत है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली के तारों से सट रही पेड़ों की डालों की कटाई और बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके चलते करीब 20 मोहल्लों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली से जुड़े उपकरणों को भी सुरक्षित रखें।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 33 केवी विश्वविद्यालय उपकेंद्र के निरालानगर हेड फीडर की आपूर्ति दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बाबा की बगिया, पशुपालन कॉलोनी, अंबिका मार्केट, राम मार्केट, आईटी पेट्रोल टंकी और निरालानगर नई बस्ती समेत आसपास के इलाकों में बिजली संकट रहेगा।

गोमतीनगर में महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रभावित रहेगी। इससे इन्दिरानगर सेक्टर-8, शालीमार गार्डन, इस्माइलगंज, अशोक विहार, समर गार्डन और महिला पॉलीटेक्निक क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें:

वहीं, निरालानगर उपकेंद्र के सरस्वती फीडर से जुड़े आठ नंबर चौराहा, कमला कपूर पार्क, चरण गेस्ट हाउस, छाया ऑर्किड, सरस्वती कुंज और डालीगंज क्रॉसिंग के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

अलीगंज के कपूरथला उपकेंद्र के एलडीए फीडर से जुड़े अलीगंज सेक्टर-बी, मॉडर्न स्कूल, चंद्रलोक कॉलोनी और एमआईजी कॉलोनी में भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। कटौती से पहले मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें तथा पानी की जरूरत भी पहले पूरी कर लें।

ये भी पढ़ें  बिजली संकट को लेकर महिलाओं ने भी खोला मोर्चा... चूल्हा-चौका छोड़कर सड़क पर उतरीं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link