Prayagraj

Google पर डॉक्टर का नंबर खोजते ही आया फोन, आधार बताते ही खाली हुए बुजुर्ग के बैंक खाते

अपॉइंटमेंट के नाम पर ठग ने 500 रुपये मांगे थे, ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने पर आधार नंबर लिया, प्रयागराज में बुजुर्ग दंपती के दो Joint Bank Accounts से कई बार में 1.56 लाख की रकम उड़ी

प्रयागराज, 31 अगस्त 2026:

यूपी के प्रयागराज में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए Google पर मोबाइल नंबर तलाशना एक बुजुर्ग दंपती को महंगा पड़ गया। नंबर पर संपर्क करने के कुछ देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने वाला बताया। उसने 500 रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा।

ये जालसाजी सूरजकुंड क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय ध्रुव शुक्ला के साथ हुई। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी माया शुक्ला के साथ दो Joint Bank Accounts में खाताधारक हैं। उन्होंने Google पर एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर खोजकर फोन किया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से कॉल आई।

ऑनलाइन पेमेंट के बहाने आधार नंबर मांग लिया

ये भी पढ़ें:

ध्रुव शुक्ला ने बताया कि कॉल करने वाले ने अपॉइंटमेंट के लिए 500 रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा। उन्होंने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद ठग ने उनसे आधार कार्ड का नंबर मांग लिया। बुजुर्ग ने भरोसा करके अपना आधार नंबर बता दिया। इसके बाद उनके दोनों संयुक्त बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में रकम निकलने लगी।

prayagraj-doctor-number-google-search-cyber-fraud-bank-account (2)

पहले खाते से कई ट्रांजेक्शन में निकले रुपये

शिकायत के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते से एक रुपये की निकासी हुई। इसके बाद 31 मई को 14,999 रुपये, 29,999 रुपये, 29,999 रुपये सहित 23,999 रुपये के कई ट्रांजेक्शन किए गए। दूसरे Joint Bank Account से 14,999 रुपये, 19,999 रुपये, 19,999 रुपये सहित 1,999 रुपये निकाले गए। दोनों खातों से हुई निकासी को मिलाकर बुजुर्ग के मुताबिक कुल 1,56,000 रुपये की रकम निकल गई। ध्रुव शुक्ला ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट सहित आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।

साइबर सेल में शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद कोतवाली थाने में तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई। पुलिस बैंक खातों से हुए Transactions, रकम भेजे जाने के रास्ते, ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  जलाभिषेक की आस अधूरी रह गई, काशी जा रहे 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button