Lucknow City

Lucknow News: : बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पीड़ित लोगों से मिले, राहत बांटी

दौरे से पहले सड़कों से पानी निकालने की हुई कवायद, दाऊदनगर में लगा मंच, एंबुलेंस से पहुंचीं खास कुर्सियां, जलभराव के बीच पानी में फंसी गाड़ी को देना पड़ा धक्का

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026:

रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे और बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का रुख किया। बाढ़ की जमीनी हकीकत जानने के साथ राजनाथ सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। दाऊदनगर में आयोजित कार्यक्रम के लिए बाढ़ पीड़ितों को मंच के सामने बैठाया गया था।

रक्षामंत्री के कार्यक्रम के लिए दाऊदनगर में मंच सजाया गया। उनके पहुंचने से पहले रूट की सड़कों को कई पंपिंग सेट लगाकर सुखाने की कवायद हुई और मजदूरों को काम पर लगाया गया। इसके बावजूद बाढ़ के पानी में उनकी गाड़ी फंस गई और उसे धक्का लगाना पड़ा। मंच पर रखी जाने वाली विशेष कुर्सियां एंबुलेंस से लाई गईं।

rajnath-singh-visits-flood-hit-faizullaganj-lucknow-relief-distribution (2)

ये भी पढ़ें:

मैप पर बाढ़ के हालात, अफसरों ने दिया अपडेट

दौरे के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार ने राजनाथ सिंह को बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति से अवगत कराया। मैप के जरिए जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी दी गई और हालात का अपडेट साझा किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,
महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, डीएम विशाख जी समेत शासन-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। रक्षामंत्री के पहुंचने से पहले डीएम विशाख जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी इलाके का जायजा लिया।

Advertisement

शोक संतप्त परिवारों से भी मिलेंगे राजनाथ

भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक राजनाथ सिंह कल अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद वह शहर के अलग-अलग इलाकों में शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

rajnath-singh-visits-flood-hit-faizullaganj-lucknow-relief-distribution (3)

शाम छह बजे रक्षामंत्री जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें  69 हजार शिक्षक भर्ती पर फिर भड़का आरक्षित वर्ग का आक्रोश, मंत्री संजय निषाद के घर घेरा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link