Prayagraj

Prayagraj News : मासूम बेटी के साथ नदी में समाई मां, दो साल पहले नाविक से किया था प्रेम विवाह

एक साल की बेटी को गोद में लेकर पालपट्टी पुल पर पहुंची सरिता, अचानक टोंस नदी में लगा दी छलांग, नाविकों के बाद जल पुलिस के गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अंधेरा होने पर रोकनी पड़ी तलाश, रविवार सुबह NDRF के साथ फिर शुरू हुई खोज

प्रयागराज, 27 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में एक युवती अपनी एक साल की मासूम बेटी को लेकर टोंस नदी में कूद गई। इस घटना के बाद मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस, नाविकों के साथ जल पुलिस के गोताखोरों ने कई घंटे नदी में Search Operation चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह NDRF की टीम के साथ फिर से तलाश शुरू की गई है।

पुल पर कुछ देर रुकी, फिर नदी में लगाई छलांग

घटना खीरी क्षेत्र के पालपट्टी गांव की है। संतोष केवट की 25 वर्षीय पत्नी सरिता शनिवार दोपहर के बाद अपनी एक साल की बेटी को गोद में लेकर गांव के पुल पर पहुंची थी। वह कुछ देर पुल पर रुकी रही। इसके बाद उसने बेटी को साथ लेकर टोंस नदी में छलांग लगा दी। पुल के आसपास मौजूद लोगों ने महिला को नदी में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही खीरी पुलिस मौके पर पहुंची। नाविकों की मदद से मां-बेटी की तलाश शुरू कराई गई।

prayagraj-khiri-woman-jumps-into-tons-river-with-infant-daughter-ndrf-search (2)

ये भी पढ़ें:

कई घंटे चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग

पुलिस के साथ जल पुलिस के गोताखोरों ने भी नदी में काफी देर तक Search Operation चलाया। आसपास के हिस्से में नाव से भी तलाश की गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के बाद शनिवार शाम अभियान रोकना पड़ा। पुलिस की सूचना पर NDRF की टीम ने रविवार की सुबह नदी में फिर से मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

पति भी नाविक, दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

पुलिस के मुताबिक सरिता का पति संतोष भी नाव चलाता है। सरिता मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। करीब दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक बेटी थी। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें  Prayagraj : बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदली, चचेरे भाई की रिवाल्वर गरजी, युवक की मौत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link