Prayagraj

Prayagraj News : अतीक के बेटे अली के काफिले में पीछे दिखी भाई अहजम की गाड़ी, पुलिस ने रोककर किया ये काम

झांसी जेल से गोपनीय तरीके से प्रयागराज लाया जा रहा था अली, पुलिस ने काफिले के पीछे चल रही गाड़ी को रोका, तलाशी के बाद अहजम से हुई पूछताछ, रंगदारी के मामले में कोर्ट में थी अली की पेशी

प्रयागराज, 21 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में सोमवार को माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रही। झांसी जेल से अली को पेशी के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था। कौशांबी में उसके काफिले के पीछे एक गाड़ी लगातार चलती मिली। पुलिस ने गाड़ी को रोककर चेकिंग की तो उसमें अली का भाई अहजम सवार मिला।

काफिले के पीछे चल रही थी गाड़ी

पुलिस को जानकारी मिली कि अली के काफिले के पीछे कुछ गाड़ियां लगातार आ रही हैं। इसके बाद पीछे चल रही गाड़ी को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उसमें अहजम के होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग करने के साथ अहजम से उसके काफिले के पीछे आने की वजह पूछी।

तलाशी के बाद जाने दिया

पुलिस ने अहजम की गाड़ी की पूरी तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध सामान नहीं मिलने पर उसे आगे काफिले के साथ नहीं चलने की हिदायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया। अहजम किस वजह से अली के पीछे प्रयागराज आ रहा था, इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

रंगदारी के मामले में होनी थी पेशी

अली को करेली थाने में दर्ज रंगदारी के एक मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाना था। इसी के चलते उसे झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। बताया गया कि उसे गोपनीय तरीके से बख्तरबंद वाहन से लाया जा रहा था। इसी मामले में अतीक का करीबी असद कालिया भी कोर्ट में पेश होना है। उसे कासगंज जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। दोनों की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

अली से मिलकर लौटते समय हुई थी अबान की मौत

अली के छोटे भाई अबान की छह अगस्त को हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि वह अली से मिलकर लौट रहा था। इसके बाद अली को आठ अगस्त को अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर प्रयागराज लाया गया था। अली ने 30 जुलाई 2022 को प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया। 17 जून 2025 को उसकी बैरक से कैश बरामद होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उसे सिक्योरिटी सेल में रखा गया। एक अक्टूबर 2025 को अली को नैनी से झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  थानों में कारोबार का खेल? हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को जांच कर कार्रवाई के आदेश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link