Uttarakhand

Uttarakhand News : आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजेगा ‘आंगन का मिलन’, कैबिनेट मंत्री बोलीं- पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

चमोली के सभी ब्लॉकों में संचालित 1,078 केंद्रों पर Aangan ka Milan कार्यक्रम का होगा आयोजन, रेखा आर्या ने तैयारियों की समीक्षा की, सफाई वाहनों को दिखाई हरी झंडी, शहर को सुंदर बनाए रखने की अपील

राजकिशोर तिवारी

चमोली, 21 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को कर्णप्रयाग में ‘सेवा सप्ताह’ के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम (Aangan ka Milan) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि चमोली के सभी नौ ब्लॉकों में संचालित 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पात्रों को विभागीय योजनाओं का लाभ देने के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के बाद मंत्री ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
aangan-ka-milan-chamoli-rekha-arya-anganwadi-scheme (2)

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्तमान में ‘पोषण माह’ भी मनाया जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम के माध्यम से पोषण और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की मजबूत रीढ़ हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद वे लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

रेखा आर्या ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने के साथ नियमित कूड़ा उठान और प्रभावी सफाई व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, नगर उपाध्यक्ष राकेश खंडूरी, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  अग्निवीर कैडेट्स से मिले धामी, कहा... अनुशासन से मिली प्रेरणा, उसी जज़्बे से कर रहा हूं जनसेवा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link