Sitapur City

Sitapur News : प्रसव कक्ष में घुसी महिला, खुद को बताया डॉक्टर, डिलीवरी का Video बनाकर किया वायरल

सीएचसी रेउसा में मरीज के साथ तीमारदार बनकर आईं महिला की हरकत से मचा हड़कंप, मेडिकल स्टॉफ ने बाहर निकाला लेकिन तब तक बन गया था वीडियो, इंस्टा व फेसबुक पर वीडियो देखकर अधीक्षक ने दर्ज कराई एफआईआर

सीतापुर, 12 अक्टूबर 2026:

यूपी के सीतापुर जिले के रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की हरकत से हंगामा खड़ा हो गया। यहां खुद को डॉक्टर बताते हुए एक महिला प्रसव कक्ष में घुसी और अंदर प्रसूता का वीडियो बना डाला। उसकी इस हरकत से प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। फिलहाल उसे किसी तरह रोककर बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने इसे निजता भंग करने का आरोप लगाते हुए आरती मिश्रा नामक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पहले इलाज के नाम पर स्टॉफ के साथ किया विवाद

रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला मरीज पहुंची। उसके साथ आरती मिश्रा नामक महिला तीमारदार की तरह आई थी। साथ आई महिला के इलाज को लेकर पहले उसने स्टॉफ के साथ झगड़ा किया फिर वीडियो बनाते हुए प्रसव कक्ष में घुस गई। अंदर एक प्रसव चल रहा था। उसने प्रसूता का वीडियो बनाना शुरु कर दिया। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने इसका विरोध किया तो एक बार फिर से विवाद हो गया। प्रसव कक्ष में झगड़ा और हंगामे से प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह आरती मिश्रा को बाहर कर प्रसूता को संभाला गया।

हंगामा शांत होने के बाद वायरल वीडियो की लगी भनक

महिला के जाने के बाद मामला खत्म समझकर स्टॉफ फिर अपने कामकाज में लग गया। इसी दौरान पता चला कि रेउसा हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टा व फेसबुक प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजबहादुर सिंह ने भी इस वीडियो को देखा। इस वीडियो में महिला खुद को आरती मिश्रा बताते हुए प्रसव कक्ष का हाल दिखा रही थी।

ये भी पढ़ें:

निजता भंग करने व जान जोखिम में डालने के लगे आरोप

इस मामले को गंभीर मानते हुए पहले सीएमओ को जानकारी दी गई। इसके बाद रेउसा थाने में आरती मिश्रा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई। डॉक्टर का आरोप है कि आरती ने एक महिला की निजता भंग करने के साथ प्रसव जैसे नाजुक समय में प्रसूता की जान का जोखिम भी पैदा किया। फिलहाल पुलिस पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर आरोपी महिला को खोज रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बृजभूषण शरण का बड़ा बयान: "शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी हैं"...जानिए वजह

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link