Entertainment

Bollywood News : खास संदेश, नया पोस्टर शेयर कर मेकर्स का ऐलान, 5 नवंबर को रिलीज होगी रामायण, दशहरे से एडवांस बुकिंग

नए पोस्टर में साथ दिखे राम-लक्ष्मण व सीता, बांहें फैलाए नजर आया रावण, नितेश तिवारी की फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज, सीता के रूप में साई पल्लवी तो रावण बनकर पर्दे पर उतरेंगे यश, दिवाली 2027 में आएगा दूसरा भाग

एंटरटेनमेंट डेस्क, 12 अक्टूबर 2026:

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana Part 1 की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू की जाएगी।

एक बार फिर जारी हुआ नया पोस्टर

फिल्म के निर्माताओं ने नवरात्र शुरू होने पर नया पोस्टर जारी कर प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं यश को रावण के विशाल रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में फिल्म के भव्य सेट, कलाकारों की वेशभूषा और किरदारों की झलक देखने को मिल रही है। मेकर्स ने इसके साथ ‘यह राम के युग का आरंभ है’ संदेश साझा किया है। फिल्म को बड़े पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करने की तैयारी है।

कई भाषाओं में होगी रिलीज, हनुमान के किरदार में दिखेंगे सनी देओल

मेकर्स की योजना भारतीय पौराणिक कथा रामायण को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे IMAX सहित प्रीमियम सिनेमाघरों के फॉर्मेट में भी प्रदर्शित किया जाएगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही Ramayana में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG के साथ मिलकर किया है। यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी है। DNEG विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में आठ बार ऑस्कर जीत चुकी है।

ये भी पढ़ें:

दिवाली 2027 में आएगा दूसरा भाग

Ramayana Part 1 के बाद कहानी का दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। भारत के बाहर फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स ग्लोबल संभालेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शन्स वितरण का काम देखेगी।

ये भी पढ़ें  स्मृति और पलाश में शादी से पहले हुई तकरार! जानिए आखिर कौन जीता

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link