Entertainment

‘आप’ में खींचतान के बीच ‘एसपी असलम’ से मिले राघव चड्ढा…सोशल मीडिया पर उठे सियासी सवाल

संजय दत्त से घर पर हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर, यूजर्स ने मजाक में पूछा नई पार्टी की तैयारी तो नहीं AAP में चल रही खींचतान के बीच पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 9 अप्रैल 2026:

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में चल रहे संजय दत्त से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। राघव ने अपने घर पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आने लगे।

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि हाल ही में संजय दत्त उनके घर आए थे। उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा कि वह बेहद मिलनसार इंसान हैं और ‘धुरंधर’ में उनके काम को मिल रहा प्यार देखना अच्छा लग रहा है। पोस्ट में राघव ने संजय दत्त की पर्सनैलिटी की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि हर दौर में लोगों के दिलों में उनके लिए जो इज्जत है, वह आज भी वैसी ही बनी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने इसे दो चर्चित चेहरों की खास मुलाकात बताया, तो कुछ ने हल्के अंदाज में सवाल उठाए। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या दोनों मिलकर कोई नई सियासी पारी की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

दरअसल, राघव चड्ढा इन दिनों अपनी पार्टी को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के कारण भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था। ऐसे में संजय दत्त के साथ उनकी यह मुलाकात और पोस्ट ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। वहीं, संजय दत्त की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी चर्चा इस मुलाकात के दौरान भी देखने को मिली।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  OTT : Pritam and Pedro रिलीज, Cyber Crime के थ्रिल के साथ अरशद की कॉमेडी का तड़का

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link