PoliticsUttar Pradesh

अमेठी : सपा ने किया प्रदर्शन, गृहमंत्री की टिप्पणी को बताया दलित व पिछड़ा विरोधी

आदित्य मिश्र

अमेठी, 21 दिसंबर 2024:

यूपी के अमेठी में भी सपाइयों ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर उनकी टिप्पणी को दलित और पिछड़ा विरोध बताया और मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर- सपाइयों ने किया गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गृहमंत्री से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। सपा के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि सपा की यह प्रतिबद्धता है कि हम संविधान और बाबा साहब के विचारों की रक्षा करेंगे। इस मौके पर राजेश मिश्रा प्रवक्ता, अरशद अहमद, संग्राम सिंह, महेंद्र यादव, गुंजन सिंह, दीपू तिवारी, विमला सरोज, सिंधु जीत सिंह, सूबेदार यादव, मुकेश यादव, धर्मराज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में भी सपाइयों ने किया गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

ये भी पढ़ें  वृद्ध को कार में कैद कर देखा ताजमहल, गार्ड ने शीशा तोड़कर बुलाई एम्बुलेंस, बुजुर्ग को लेकर भागे संदिग्ध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link