Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में तेज रफ्तार बनी काल, अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा पिकअप वाहन, हादसे में 4 लोगों की मौत, कई घायल 

जगदलपुर, 21 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन बेगुनाह लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे है, इसी कई में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दरभा क्षेत्र में आज शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है, जिसमे छार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकरी के अनुसार चंदामेटा साप्ताहिक बाजार का दिन था और बाजार करने गए ग्रामीण जब बाजार करके लौट रहे थे तभी, कोलेंग और चंदामेटा के बीच बाजार गाड़ी अनियंत्रित होकर जा पलटी, जिसमें बैठ 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिन्हे सुरक्षा बल के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले की दरभा पुलिस गंभीरता से जांच में लगी हुई है, यह पूरा इलाका नक्सली इलाका है और लोग सप्ताहिक बाजार में ग्रामीण सामान खरीदने पहुंचते हैं, घर वापसी के दौरान यह हादसा हुआ है, जहां चार लोग की मौत हो गई है, और अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्यवाही, मुठभेड़ों में 22 माओवादी ढेर, एक पुलिस जवान भी शहीद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link