Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में भी सपाइयों ने किया गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 21 दिसंबर 2024:

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की ओर से की गई टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में सपाइयों से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई। बंद गेट खोलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।

यह भी पढ़ें, मिर्ज़ापुर : गृहमंत्री के बयान पर भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट घेरकर प्रदर्शन

ये भी पढ़ें:

सपाई पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व विधायक अनूप संडा, अरुण वर्मा, भगेलूराम, चन्द्रभद्र सिंह सोनू, पृथ्वीपाल यादव, गुफरान सैफी, अधिवक्ता सभा के अशोक सिंह बिसेन, सबीहल हुसैन समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें, देवरिया : गृहमंत्री के खिलाफ सपा ने शहर में किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें, गोरखपुर : सपाइयों ने किया गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें  प्रतीक यादव के तलाक वाले पोस्ट पर नया मोड़... अपर्णा के भाई ने बताया अकाउंट हैक, पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link