ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : बेबीलॉन टावर से कूंदकर 32वर्षीय युवक ने दी जान, मामला दर्ज

रायपुर, 12 फरवरी 2025

रायपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने है। यहां तेलीबांधा थाना अंतर्गत जीवन विहार कॉलोनी स्थित बेबीलॉन टावर की सातवीं मंजिल से युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। जमीन पर टकराकर उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान 32 साल के विजय बसोने के तौर पर हुई है। मृतक के पास से आयुष्मान आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम विजय बासोने लिखा है। उसने आत्महत्या की है या उपर से गिरा या गिराया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक के इस आत्मघाती कदम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को बरामद कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। जमीन पर गिरने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज रहे है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आखिर युवक ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ईसाई पादरी बजिंदर सिंह यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार, 1 अप्रैल को अदालत तय करेगी सज़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link