धामी की विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ की सौगात, सड़क से धार्मिक स्थल तक चमकेंगे
प्रदेश में 26 विकास व निर्माण कार्यों कराए जाएंगे, इसमें नाली निर्माण, धार्मिक व मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना व बिजली संबंधी काम शामिल, सीएम बोले- योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले

देहरादून, 4 नवंबर 2026 :
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 26 विकास व निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी। इनमें सड़क एवं नाली निर्माण, तारबाड़, धार्मिक व मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना और बिजली संबंधी कार्य शामिल हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मसूरी में सड़क व नाली निर्माण संबंधी किए जाएंगे कार्य
सीएम ने देहरादून के मसूरी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8.96 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। इनमें आरकेडिया के मिठ्ठी बेहड़ी में आंतरिक सड़क, नाली निर्माण व अन्य कार्यों के लिए 89.44 लाख, कैनाल रोड जाखन नगर के वार्ड संख्या 7 के लिए 82.29 लाख, मालसी के वार्ड संख्या एक के लिए 60.91 लाख, गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या 6 नागेश्वर के लिए 78.92 लाख और वार्ड संख्या 7 संजय विहार के लिए 39.97 लाख रुपये शामिल हैं। गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या 5 टपकेश्वर के लिए 62.36 लाख, वार्ड संख्या 4 रोजपुर रोड के लिए 84.48 लाख, वार्ड संख्या 6 दून विहार के लिए 96.75 लाख, वार्ड संख्या 10 डोभालवाला के लिए 76.62 लाख, घोरणखास के लिए 79.71 लाख, वार्ड संख्या 12 किशननगर के लिए 50.08 लाख और वार्ड संख्या 11 विजय कॉलोनी के लिए 94.65 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन सभी स्थानों पर सड़कों, नालियों के निर्माण व अन्य कार्य किए जाएंगे।
पिथौरागढ़ में सीसी मार्ग व अन्य कामों के लिए धनराशि स्वीकृति
पिथौरागढ़ में चार कार्यों के लिए 3.44 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इनमें डीडीहाट क्षेत्र की ग्राम सभा लीमा टोडा में सीसी मार्ग निर्माण के लिए 86.45 लाख, धारचूला के ग्राम गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल निर्माण के लिए 79.49 लाख, विकासखंड विण की ग्राम सभा उपरतोला में मार्ग निर्माण के लिए 84.94 लाख और डीडीहाट की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया व अन्य कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये शामिल हैं। अल्मोड़ा में सोमेश्वर क्षेत्र के ताकुला मंडल में सूअर रोधक तारबाड़ के लिए 45.63 लाख और जागेश्वर क्षेत्र में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर उधाण के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 58.248 लाख की प्रथम किस्त का शासनादेश भी जारी किया गया है।
चम्पावत में धार्मिक व मेला स्थलों की बदलेगी सूरत
चम्पावत में ग्राम मटेला के राजस्व ग्राम भगीनाखेत स्थित भौलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख, ग्राम पंचायत खटोली के भगवती मेला स्थल के लिए 50 लाख और ग्राम पंचायत बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लोहाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा में ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा व ध्यान केंद्र निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
टिहरी गढ़वाल के कई क्षेत्रों में लगेंगे हैंडपंप
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग क्षेत्र में कीर्तिनगर स्थित चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 67.87 लाख की स्वीकृति दी गई है। हरिद्वार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के तहत झबरेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 50 हैंडपंप लगाने के लिए 99.44 लाख और लक्सर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 123.46 लाख रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में नगर निगम के तहत विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पोल स्थापना, लाइन निर्माण व लाइन शिफ्टिंग के कार्यों के लिए 344.04 लाख रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।






