Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार का ‘सुपर क्लिक’: 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में सीधे पहुंचे 111.82 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने किए ट्रांसफर, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान जैसी योजनाएं शामिल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 6 मई 2026:

उत्तराखंड में बुधवार का दिन लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंदों के लिए राहत भरी सुबह लेकर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के जरिए 7 लाख 56 हजार 682 पेंशनर्स के खातों में सीधे 111.82 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह राशि समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत जारी की गई जिसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान और तीलू रौतेली जैसी योजनाएं शामिल हैं।

सरकार का दावा है कि यह पहल पारदर्शिता और गति का उदाहरण है जहां लाभ सीधे लाभार्थियों तक बिना किसी बिचौलिये के पहुंच रहा है। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के आखिरी व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लगाए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों की वजह से हर साल 60 हजार से ज्यादा नए लोग पेंशन योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

59 साल की उम्र वालों का सर्वे कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 59 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों का पहले से सर्वे कर लिया जाए ताकि 60 साल होते ही उन्हें पेंशन का लाभ बिना देरी मिल सके साथ ही उन्होंने आय सीमा को व्यावहारिक बनाने और सभी योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

धामी ने समाज कल्याण विभाग को तकनीक और नए विचारों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि विभाग की बेहतर कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ भी साझा किया जाए। बुजुर्गों और पेंशनर्स से सीधे संवाद के लिए कॉल सेंटर की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम में विभागीय मंत्री खजानदास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रहेगी जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे। इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  डबल डेकर पर डबल मजा : मॉक ड्रिल में छाई लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक बस, 7 जनवरी से गाइडेड सिटी टूर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link