Uttarakhand

महापौर ने तीसरी आंख से परखी शहर की सफाई व्यवस्था…रूट कवरेज व मॉनिटरिंग में मिलीं कमियां

देहरादून नगर निगम के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे महापौर, अफसरों को दी सुधार की हिदायत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 मार्च 2026:

देहरादून नगर निगम के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का महापौर सौरभ थपलियाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण की रीयल टाइम मॉनिटरिंग देखी और कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने आईसीसीसी में लगी मॉनिटरिंग स्क्रीन पर कूड़ा संग्रहण वाहनों की गतिविधियों और उनके रूट कवरेज का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि कुछ वाहनों की रूट कवरेज पोर्टल पर काफी कम दिखाई दे रही थी। इस पर महापौर ने इसे स्वच्छता निगरानी में बड़ी लापरवाही बताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए नगर निगम के प्रमुख प्लांट्स की भी स्थिति देखी। खास तौर पर कार्गी मशीनीकृत ट्रांसफर प्लांट और शीशमबाड़ा वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की लाइव फीड देखी गई। वहां चल रहे कामकाज और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली । कुछ जगहों पर कमियां मिलने पर महापौर ने असंतोष जताया।

Advertisement

महापौर ने अधिकारियों से कहा कि आईसीसीसी शहर की निगरानी का अहम केंद्र है, इसलिए यहां किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सभी कमियों को जल्द दूर कर व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं की निगरानी बेहतर तरीके से हो सके।

ये भी पढ़ें  "यूपी के इस शहर को देख भूल जाएंगे दिल्ली-मुंबई, सरकार करने जा रही नीलामी, जानें जमीन के रेट"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link