Uttarakhand

उत्तराखंड : उधमसिंहनगर का ‘ठंडा नाला’ ध्वस्त… तो इसलिए प्रशासन ने चलाया बड़ा अभियान

काफी समय से अपराधियों के सुरक्षित छिपने की जगह के रूप में हो चुका था कुख्यात, 30 अवैध मकान जमींदोज, एक माह पूर्व कब्जाधारकों को जारी किया गया था नोटिस

उधमसिंहनगर, 29 नवंबर 2025:

काफी समय से अपराधियों के सुरक्षित छिपने की जगह के रूप में कुख्यात हो चुका उत्तराखंड के उधमसिंहनगर का ठंडा नाला आज प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ध्वस्त हो गया। सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सुबह बड़े स्तर पर अभियान चलाया।

इस दौरान करीब 30 कच्चे-पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया। यह क्षेत्र दिनेशपुर-गुल्लरभोज के बीच सिंचाई एवं वन विभाग की भूमि पर बसा था। यहां वर्षों से बाहरी राज्यों से आए लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिए थे। प्रशासन के अनुसार इस इलाके में 100 से अधिक अतिक्रमण मौजूद थे।

डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों के यह कार्रवाई की। लगभग एक माह पूर्व कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था। मुनादी भी करवाई गई जिसके बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें:

अभियान से पहले एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने क्षेत्र का ड्रोन सर्वे भी कराया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को कई सेक्टरों में तैनात किया गया। प्रशासन का कहना है कि शेष अतिक्रमण पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  नर्सिंग भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, लेन-देन का मामला गरमाया, हाई लेवल जांच की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link