Uttarakhand

जन मिलन कार्यक्रम: कैबिनेट मंत्री का ग्रामीणों से संवाद, बोलीं- 2027 में फिर बनेगी BJP की सरकार

सोमेश्वर में क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने लोगों की सुनीं समस्याएं, कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, विकास कार्यों की घोषणा की, पिप्लेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 19 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने बुधवार को स्याहीदेवी मंडल के नौला, सल्ला रौतेला और बड़गल भट्ट गांवों का दौरा कर जन मिलन कार्यक्रमों में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर कई विकास कार्यों की घोषणा की।

पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों में मजबूत होंगी बुनियादी सुविधाएं

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों की मांग पर रेखा आर्या ने विधायक निधि से प्राथमिक विद्यालय में रेलिंग निर्माण, पेयजल लाइन बिछाने, सार्वजनिक स्थलों पर टीनशेड लगाने और गांव में भंडार कक्ष और पेयजल टैंक के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीणों की जरूरत के आधार पर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने दूरस्थ पर्वतीय गांवों तक विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने दावा किया कि विकास व जनकल्याण के कार्यों के चलते विधानसभा चुनाव 2027 में भी जनता भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जताएगी।

रामकथा सुनी, भंडारे में ग्रहण किया महाप्रसाद

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, नरेंद्र कुमार, उप प्रधान चंद्रा, बड़गल भट्ट के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र भट्ट समेत कई अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जन मिलन कार्यक्रमों के बाद रेखा आर्या नैडी स्थित पिप्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। यहां आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में उन्होंने पूजा-अर्चना कर कथा व्यास आचार्य मोहन राम से संगीतमय रामकथा का श्रवण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित आयुष भंडारे में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान किरण टम्टा, मंदिर समिति अध्यक्ष भवन चंद्र समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  THDC टनल हादसे के बाद एक्शन मोड में धामी, अस्पताल में घायलों से मिले, जांच भी बैठाई

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button