Uttarakhand

सड़क पर फर्राटा भर रही पिकअप डिवाइडर से टकराई, पीछे से भिड़ी तेज रफ्तार वैन, चार की मौत

डोईवाला क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, घायलों को 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, तीन का अलग-अलग अस्पताल में चल रहा इलाज, दो मृतक हरियाणा के निवासी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मणिमाई मंदिर के पास उस समय हुआ, जब देहरादून की ओर से आ रही पिकअप का पिछला टायर अचानक निकल गया। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ईको वैन भी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

doiwala-road-accident-pickup-van-four-dead (2)

ये भी पढ़ें:

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान नरेश निवासी रोहतक (हरियाणा) और विनोद निवासी रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।

घायलों में विपेंद्र सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाण और विक्की निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हादसा अचानक हुआ और कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वे बेहोशी की अवस्था में हैं। इसके चलते अन्य मृतकों और घायलों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में आसमान से बरसेगी आग! 40 पार पहुंचेगा पारा, हीट वेव ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button