Uttarakhand

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए धामी का तोहफा, दो दिन Roadways बसों में नहीं लगेगा किराया

28-29 अगस्त को उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा, प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 100 फीसदी किराया माफ रहेगा, सरकार करेगी निगम के खर्च की भरपाई

देहरादून, 19 अगस्त 2026:

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम धामी ने कहा है कि 28 व 29 अगस्त को प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए शासन ने परिवहन निगम को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आने-जाने के लिए महिलाओं को दो दिन की सुविधा

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं मायके या अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए सफर करती हैं। दो दिन की यह सुविधा ऐसे यात्रियों के लिए खास राहत देगी। महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में बिना किराया सफर करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

सरकार देगी परिवहन निगम को रकम

शासनादेश के मुताबिक मुफ्त यात्रा से उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले खर्च की भरपाई राज्य सरकार करेगी। अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी आदेश में निगम को शासन के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा गया है।

प्रदेश के भीतर बसों में लागू रहेगी छूट

28 व 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रदेश के भीतर संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए 100 फीसदी किराया छूट लागू रहेगी। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए अलग से किराया नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ें  Sports Complex: रुड़की को मिली नई पहचान, धामी ने खिलाड़ियों को दी 3.75 करोड़ की सौगात

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button