Uttarakhand

आपदा : उत्तरकाशी में रहकर सीएम धामी ने संभाली रेस्क्यू अभियान की कमान, अभियान जारी

उत्तरकाशी, 8 अगस्त 2025 :

उत्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी में बचाव व राहत कार्यों की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी में चल रहा है। सीएम धामी इसके लिए लगातार तीन दिन से उत्तरकाशी में प्रवास पर हैं।

हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री रवाना की, 128 पीड़ितों को एयरलिफ्ट किया गया

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री धामी जिला मुख्यालय के पास स्थित मातली हेलिपैड पहुंचे और अधिकारियों के साथ रेस्क्यू अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। उन्होंने हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना करवाई। सुबह 7 बजे से मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हुई। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से सुरक्षित निकालकर मातली हेलीपैड पहुंचाया जा चुका था।

Advertisement

सीएम ने धराली क्षेत्र का दौरा किया, मोबाइल सेवा बहाल हुई

इसके बाद मुख्यमंत्री फिर से धराली क्षेत्र के दौरे पर रवाना हुए, ताकि ज़मीनी स्तर पर राहत कार्यों की प्रगति का जायजा ले सकें। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने, लापता व्यक्तियों की खोजबीन और प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही, बुनियादी सुविधाओं और संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभिन्न एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। हर्षिल और बगोरी में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है, इससे स्थानीय लोगों और राहत कर्मियों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें  MDDA Action: स्वीकृत नक्शे से छेड़छाड़, अवैध Commercial Building पर लगी सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link