Uttarakhand

धामी ने गुरुओं के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कर हुए भावुक

सीएम एक संस्था के कार्यक्रम में हुए शामिल, शिक्षा देने वाले शिक्षकों से हुई मुलाकात, एक-दूसरे को देखकर हो गए गदगद, शिक्षकों ने होनहार व बहुमुखी प्रतिभा का बताया धनी

देहरादून, 31 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित एक संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान धामी की अपने गुरुओं से मुलाकात हो गई। गुरु-शिष्य आमने-सामने आए तो दोनों भावुक हो गए। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर धामी ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर अपने दोनों शिक्षकों का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उनको सम्मानित भी किया। इस दौरान शिक्षकों ने धामी की विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कीं।

गुरुओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

धामी के लिए यह अवसर केवल अपने शिक्षकों से मुलाकात नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की जड़ों से दोबारा जुड़ने का आत्मीय अवसर था। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा में बैठाकर शिक्षा दी, जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, आज उन्हीं के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में खड़े होना एक भावुक क्षण बन गया। मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा में शिक्षक रहे जोहरा अब्बास और कक्षा 12वीं में शिक्षक रहे सुदर्शन वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने सीएम को पहचानते ही अपने पुराने विद्यार्थी के प्रति स्नेह और प्रसन्नता व्यक्त की। धामी ने दोनों गुरुओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

pushkar-singh-dhami-ne-guruon-ka-liya-ashirwad (2)

ये भी पढ़ें:

पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में रहते थे सक्रिय

दोनों गुरुओं ने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि धामी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे। वे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे और एक होनहार और सक्रिय विद्यार्थी के रूप में उनकी पहचान थी। अपने पुराने विद्यार्थी को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनकी सक्रियता, सहभागिता और आगे बढ़ने का उत्साह हमेशा उन्हें याद रहेगा। आज उन्हें इस रूप में देखकर स्वाभाविक रूप से गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है। धामी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आभार जताकर उनके योगदान को याद किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रबुद्धजनों की गोष्ठी में पहुंचे सीएम, कहा... हाई एजूकेशन विकसित भारत 2047 की नींव

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link